उत्तराखंड निकाय चुनाव: छोटी सरकार बनाने को बूथों पर वोट डालने उमड़ी भीड़, राज्य में 12 बजे तक 25.70 फीसदी मतदान

100 निकायों में मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी, 18 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए हैं। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे। सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई है।

 

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में छोटी सरकार चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा मतदाता आज पांच हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।  प्रदेश में कुल 1,516 मतसदान केंद्र और 3,394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल शामिल हैं।

मतदान को लेकर सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगने लगीं। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग भी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और  लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भारीदारी निभाई।

वहीं, मतदान केंद्रों पर 18 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। चुनाव को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश में 185 चेकिंग बैरियर स्थापित किए गए हैं। इनमें 117 बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

 

राज्य  में 12 बजे तक 25.70 फीसदी मतदान

उत्तराखंड में दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। प्रदेश में 12 बजे तक 25.70 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मतदान

उत्तराखंड निकाय चुनाव: छोटी सरकार बनाने को बूथों पर वोट डालने उमड़ी भीड़, राज्य में 12 बजे तक 25.70 फीसदी मतदान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड नंबर 11 (विजय कॉलोनी) बूथ संख्या 77 पर गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में मतदान किया।

और पढ़े  अखिलेश के बयान पर विरोध में उतरी BJP: सीएम धामी बोले, उत्तराखंड के अपमान पर सार्वजनिक रूप से मांगें माफी

पुलिस का सख्त पहरा

उत्तराखंड निकाय चुनाव: छोटी सरकार बनाने को बूथों पर वोट डालने उमड़ी भीड़, राज्य में 12 बजे तक 25.70 फीसदी मतदान
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किए गए हैं। पुलिस किसी भी बूथ पर बिना चेकिंग के अंदर नहीं जाने दे रही है।
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…