उत्तराखंड निकाय चुनाव: नैनीताल-  पोलिंग बूथों पर लगने लगीं लंबी लाइनें,वोटिंग जारी, कमिश्नर ने किया मतदान…की अपील ।

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज बृहस्पतिवार को चुनाव होगा। 5,405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। शनिवार 25 जनवरी को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी निकायों में आईएएस और पीसीएस अफसरों को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। आयोग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। नैनीताल जिले के सात निकायों में आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया
तल्लीताल लोक निर्माण विभाग बूथ पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की।
उत्तराखंड निकाय चुनाव: नैनीताल-  पोलिंग बूथों पर लगने लगीं लंबी लाइनें,वोटिंग जारी, कमिश्नर ने किया मतदान…की अपील ।

रामनगर में शुरू हुआ मतदान
रामनगर में निकाय चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। रामनगर में बनाए गए 44 बूथो पर सुबह से ही मतदान करने वाले की भीड़ लग गई। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लाइनों में खड़े हो गए हैं।

किस जिले में कितने निकायों में चुनाव व मतदाताजिला        निकाय    मतदान केंद्र
अल्मोड़ा      05          33
उत्तरकाशी   05         49
यूएस नगर    17        232
चमोली       10          63
चंपावत       04         23
टिहरी        10          66
देहरादून      07        440
नैनीताल      07        164
पिथौरागढ़    06        60
पौड़ी           07       129
बागेश्वर       03        24
रुद्रप्रयाग    05        26
हरिद्वार      14         208
कुल          100       1517

और पढ़े  उत्तराखंड: 20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा

 

 

इन दस्तावेज को दिखाकर डाल सकेंगे वोट
आधार कार्ड, पैनकार्ड, दुकान पंजीकरण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक घरानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की पासबुक, राशनकार्ड, भूमि की रजिस्ट्री या हाउसटैक्स का बिल, छात्र पहचान पत्र या लाइब्रेरी कार्ड, एससी, एसटी या ओबीसी का प्रमाणपत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, रेलवे या बस का पास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, टेलीफोन, पानी या बिजली का बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन ब्लू बुक, अन्नपूर्णा कार्ड योजना, परिवहन अधिकारियों से जारी संवाहक लाइसेंस, परिवार रजिस्टर का सत्यापित दस्तावेज, निवास का प्रमाणपत्र, राज्य पुलिस की ओर से बस्तियों में जारी पहचान पत्र।

  • Related Posts

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…

    जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: कहां से आए थे? कौन थे पांचों मरने वाले श्रद्धालु, सबकी हुई पहचान, एक इंस्पेक्टर थे

    उत्तराखंड के जोशीमठ में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में बेंगलुरु पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित कर्नाटक के पांच लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक सरकार…