उत्तराखंड: BJP ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष बोले- अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी

भाजपा विधायक अरविंद पांडे समेत कई नेताओं की बयानबाजी से संगठन लगातार असहज हो रहा है। ऐसे में पार्टी फोरम से इतर बयानबाजी पर रोक लगाई गई है। साथ ही इसकी अनदेखी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अमर उजाला से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी नेताओं की बयानबाजी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में सभी को अवगत भी करा दिया गया है। इसके बाद अगर किसी ने बयानबाजी की तो उसके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा। भट्ट ने कहा कि हाल फिलहाल में विधायक अरविंद पांडे के बयानों को लेकर उनसे बातचीत की गई है। वह सरकार का अंग हैं। उन्हें कहा गया है कि वे अपनी बात पार्टी फोरम या मुख्यमंत्री के समक्ष रखें।

 

कोर कमेटी की बैठक जल्द, नए होर्डिंग दिल्ली से डिजाइन होकर आए

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पिछले लोकसभा सत्र के दौरान दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक हुई थी। अब संसद के बजट सत्र के दौरान अगली कोर कमेटी की बैठक होगी। उन्होंने होर्डिंग से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम गायब होने के मामले पर कहा कि यह डिजाइन दिल्ली से ही आया है। उन्होंने अन्य किसी भी तरह की चर्चाओं को कोरी अफवाह बताया।

और पढ़े  रुड़की: पिरान कलियर दरगाह से वायुसेना अधिकारी का 27 वर्षीय बेटा लापता, परिसर में मिला लावारिस बैग
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…