देहरादून- बारिश-बर्फबारी से 20 छोटे-बड़े मार्ग बंद, उत्तकाशी में फंसे वाहनों व लोगों को सुरक्षित निकाला

शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में 20 छोटे-बड़े मार्ग बंद हो गए हैं। इनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग, छह राज्यमार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और एक अन्य जिलामार्ग समेत 10 अन्य मार्ग शामिल हैं। इन मार्गाें को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में सबसे अधिक मार्ग बंद हैं।

इनमें दो राज्यमार्ग, एक-एक मुख्य जिला मार्ग और एक अन्य जिला मार्ग और चार ग्रामीण मार्ग हैं। उत्तरकाशी जिले में दो एनएच, दो राज्यमार्ग और तीन ग्रामीण मार्ग समेत सात सड़क बंद हैं। इनमें ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 134 राड़ीटाप से औरछाबैंड तक और ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 में गंगनानी से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हैं। चमोली जिले में जोशीमठ-औली और पौड़ी में एक राज्यमार्ग बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद है। पिथौरागढ़ जिले में तीन मार्ग बंद हैं।

 

बर्फबारी के कारण फंसे वाहनों व लोगों को सुरक्षित निकाला गया

 

उत्तरकाशी जिले के विभिन्न मोटर मार्गों पर बर्फबारी और मलबा आने से फंसे वाहनों व लोगों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। उत्तरकाशी–लम्बगांव मोटर मार्ग के चौरंगी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला गया। पहले 14 लोगों को और फिर आठ महिला व बच्चों को मैगी प्वाइंट तक पहुंचाया गया। चौरंगी खाल में पूर्ति विभाग द्वारा सभी को भोजन भी कराया गया। बनचौरा–दिवारी खोल और पत्थर खोल के बीच फंसे एक वाहन से तीन लोगों को सुरक्षित निकालकर पत्थर खोल वन विभाग चौकी पहुंचाया गया। पुरोला–मोरी मोटर मार्ग के जरमोला धार में फंसी करीब 200 लोगों की गाड़ियों को सुरक्षित निकाल दिया गया, केवल एक टेंपो ट्रेवल्स वहीं खड़ा है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण के पास मलबा आने से फंसे वाहनों को भी सुरक्षित निकालकर मार्ग सुचारु किया गया।

और पढ़े  श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…