डूसू चुनाव परिणामों में सभी सीटों पर हार मिलने के बाद समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिससे छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रास्ता जाम करने को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जिसके बाद छात्रों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।
- अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास- 24,576 मत
- उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन- 30,615 मत
- सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी- 21,650 मत
- संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह- 16,615 मत








