दिल्ली: राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, लिखी जान देने की वजह

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सिविल सेवा (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय एक छात्र ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

छात्र की हुई पहचान
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोपहर 2:38 बजे ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित मकान नंबर 11A/16 में फंदे से लटककर आत्महत्या करने की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आंध्र प्रदेश के रहने वाले मृतक छात्र अल्टा भारत कुमार रेड्डी (25) अपने अंदर से बंद फ्लैट के भीतर मृत पाए गए।

 

सुसाइड नोट हुआ बरामद
पुलिस की शुरुआती जांच में किसी भी तरह की साजिश (फाउल प्ले) की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे पढ़ाई से जुड़े तनाव (डिप्रेशन) की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

और पढ़े  SIR विवाद: विपक्ष के आरोपों के जवाब में BJP चलाएगी विशेष अभियान,घर-घर जाकर बताएगी भाजपा
  • Related Posts

    राष्ट्रपति-PM ने दीं देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं,कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी

    आज विजयादशमी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि…

    दिल्ली: बम की धमकियों के बाद विधानसभा पर सुरक्षा का नया घेरा, बनेंगे आठ वॉच टावर, सीआरपीएफ के लिए गश्ती मार्ग

    दिल्ली विधानसभा को बम धमकियों और सुरक्षा संबंधी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा का नया घेरा तैयार किया जा रहा है। परिसर में आठ वॉच टावर स्थापित…