UP विधानमंडल विशेष सत्र: CM योगी बोले- महिलाओं के श्राप से कांग्रेस की दुर्गति हुई अब सपा भी उसी रास्ते पर

Spread the love

हिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में पेश हुए संशोधन विधेयक को लेकर यूपी विधानमंडल के बुलाए गए एकदिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में ही सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं के नाम जनधन खाते खोले तो सपा के लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहां हैं 15 लाख रुपये। जबकि इन्हीं अकाउंट में कोविड के दौरान महिलाओं को शासन की ओर से सहायता दी गई।

 

महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए देश भर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए लेकिन सपा के लोग कभी भी महिलाओं के सम्मान के प्रति कभी संवेदनशील नहीं रहे। उन्होंने इसका भी मजाक उड़ाया। ये शौचालय नारी की गरिमा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अब जब महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है तो उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपाइयों के इस व्यवहार पर तो गिरगिट भी शरमा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 10 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर दिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्टार्ट अप योजना शुरू की गई जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन देने में सहायता की गई। कहा कि जब इन लोगों को लगा कि यूपीए से काम नहीं चलेगा तो इंडी गठबंधन बनाया। सपा-कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के स्वावलंबन का विरोध किया और इसमें बाधा बने। इन लोगों का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ और है लेकिन पूरा देश और प्रदेश आप लोगों के कारनामों को जानता है। सपा के लोगों का आचरण स्टेट गेस्ट हाउस कांड के दौरान सभी ने देखा तब भाजपा के लोग आगे बढ़े कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिले। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप है। महिलाओं के श्राप के कारण कांग्रेस की दुर्गति हुई और अब सपा भी उसी ओर अग्रसर है। शाहबानो के मामले में सबने देखा। सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति है।

और पढ़े  UP में नकली दवाओं का बड़ा खेल, रद्द लाइसेंस पर भी चल रहा करोड़ों का कारोबार, लखनऊ से गोरखपुर तक फैला जाल

सीएम योगी बोले- अपने आचरण की माफी मांगें सपा-कांग्रेस के लोग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यही कारण है कि वर्क फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है जिसका परिणाम हुआ है कि यूपी की अर्थव्यवस्था में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अगर सपा के लोग महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं तो संसद में अपने आचरण की भर्त्सना करें और अपने व्यवहार की निंदा करें और माफी मांगें।


Spread the love
  • Related Posts

    परिवार का दावा: मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस, दामाद का पकड़ लिया हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के  ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्री नगर कॉलोनी में मौत के करीब 17 घंटे बाद 65 साल की महिला जिंदा हो गई। यह देखकर घर में अफरा-तफरी…


    Spread the love

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी ने संभाली जांच की कमान, वर्चुअल बैठक में लिया सारा ब्योरा

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के लिए गठित नई एसआईटी ने अभी औपचारिक बैठक नहीं की है लेकिन जांच को लेकर टीम सक्रिय हो गई है। सूत्रों के…


    Spread the love