शादी के बाद पति के बदले हुए रवैये को लेकर पत्नी को शक हुआ। उसने घर में हिडन कैमरे लगवा दिए। हिडन कैमरे की रिकॉर्डिंग देख पत्नी के होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
शादी के बाद पति के बदले हुए रवैये को लेकर पत्नी को शक हुआ। उसने घर में हिडन कैमरे लगवा दिए। हिडन कैमरे की रिकॉर्डिंग देख पत्नी के होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
शादी के बाद ही पति ने बना ली दूरी
यूपी के मैनपुरी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद पति ने पत्नी से दूरी बना ली। इस पर पत्नी ने घर में कैमरे लगवा दिए। कैमरे के फुटेज देखकर पत्नी के होश उड़ गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
एक साल बीते पर नहीं बनाएं संबंध
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से इंजीनियर पति दूर रहता था। एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी संबंध नहीं बने। पत्नी ने घर में हिडन कैमरे लगवाए तो पति का चौंकाने वाला सच सामने आया। पति लड़कों को घर पर बुला कर कुकर्म कराता था।
पिता ने किए थे शादी में एक करोड़ खर्च
पीड़िता ने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 19 फरवरी जनपद एटा के सदर बाजार निवासी इंजीनियर युवक से शादी हुई थी। पति मुंबई में अच्छी सैलरी पर नौकरी करता था। पिता ने एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए थे। कुछ दिन बात उन्हें अहसास हुआ कि पति उन पर ध्यान नहीं दे रहा है।
पत्नी ने कमरे में लगावाए हिडन कैमरा
कई दिन बीतने के बाद भी उनके बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता भी नहीं बना पाया। पति ने उन्हें आगरा के खंदारी में एक फ्लैट में रखा, वहां भी उनके बीच कोई रिश्ता नहीं बना। हकीकत जानने के लिए उन्होंने घर में हिडन कैमरा लगवाए। कैमरे में पति की चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
पैसे देकर बुलाता था लड़के
पता चला कि पति किराये पर लड़के बुला कर अपने साथ कुकर्म कराता था। सच्चाई सामने आने के बाद जब विरोध किया तो 50 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

