UP Election 2022: परिवार के दर्द को लेकर पीएम मोदी का अखिलेश पर पलटवार, मुस्लिम महिलाओं पर दागा सवाल

Spread the love

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाराबंकी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति नहीं दिलाने को लेकर करारा हमला किया और पूछा कि यदि वह खुद को परिवार का दर्द समझने वाला बताते हैं तो मुस्लिम बहन-बेटियों का दर्द क्यों नहीं दिखा। पीएम मोदी की ओर से घोर परिवारवादी कहे जाने के बाद अखिलेश यादव ने खुद को परिवार का दर्द समझने वाला बताया था।

पीएम मोदी ने कहा, ”तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं ने कैसे मुस्लिम बेटियों को, पूरे परिवार को असुरक्षित कर दिया था यह सब जानते हैं। जो दावा करते हैं कि वह परिवार वाले हैं, उसमें बुरा क्या है, हम परिवार वाले हैं इसलिए परिवार का दुख जानते हैं, घोर परिवारवादियों से मैं पूछता हूं कि आप यदि परिवार का इतना गुणगान करते हो तो आपको मेरी मुस्लिम बहन-बेटियों के दर्द की चिंता क्यों नहीं हुई। मेरी मुस्लिम बेटियों बहनों को छोटे-छोटे बच्चे को लेकर पिता के घर लौटना पड़ता था, तब तुम्हें परिवार का दर्द क्यों समझ नहीं आया?”
पीएम मोदी ने पूरे हिन्दुस्तान और यूपी को अपना परिवार बताते हुए कहा, ”हम परिवार वाले नहीं है, लेकिन हर परिवार के दर्द को जानते हैं। क्योंकि पूरा हिन्दुस्तान मेरा परिवार है, पूरा यूपी मेरा परिवार है। आप सब मेरे परिवार वाले हैं। इन लोगों ने वोट बैंक के लिए मुस्लिम बेटियों की पहाड़ जैसी दिक्कतों को देखने की फुर्सत नहीं थी। मेरी सरकार ने मुस्लिम बेटियों को तीन तलाक के दुष्चक्र से मुक्त किया है।”

और पढ़े  अयोध्या-  51 वृद्ध व दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, ब्लॉक प्रमुख बोले- गरीब सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग बहुत बड़ी गलती करते हैं, कहते हैं कि यह सिर्फ बेटियों को सुरक्षित करता है, ऐसा नहीं है। यह मुस्लिम बेटियों के पिता, भाई और माता की भी सुरक्षा करता है। बड़ी उम्मीद से बेटी को ससुराल भेजते हैं मां-बाप। लेकिन वही बेटी जब 5-10 साल में तीन तलाक की वजह से घर लौटती है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि उनके परिवार को कितना दर्द होता है। पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए पूछा, ”तुम परिवार वाले हो तुम्हें तो यह दर्द दिखना चाहिए था, नहीं दिखा क्योंकि तुम्हें सिर्फ बैलेट बॉक्स दिखता है, किसी का जीवन नहीं।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, “मैं बैठक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *