हर बटन दबाने से निकली भाजपा की पर्ची, मतदान बाधित

लखीमपुर खीरी में एक बूथ पर ईवीएम के हर बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकल रही है, जिसके बाद वहां करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा।
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत नौ जिलों में आज मतदान जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि लखीमपुर खीरी के एक बूथ पर ईवीएम के हर बटन दबाने पर भाजपा की पर्ची निकल रही है, जिसके बाद वहां करीब दो घंटे तक मतदान पर रोक रही।
लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 85 पर मॉकपाल के दौरान कोई भी बटन दबाने से कमल की पर्ची निकल रही थी। इसको लेकर मतदान दो घंटे बाधित रहा। मामला सामने आने के बाद तहसीलदार सदर और सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. राकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नई ईवीएम मशीनें दीं। इसके बाद 8:55 पर मतदान दोबारा शुरू हो सका।
प्रदेश में चौथे चरण के दौरान बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव में मतदान हो रहा है। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी।

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…