UP में एक और पति का कत्ल: नींद की गोलियां देकर मारा, बाथरूम में गाड़ दी लाश, ऊपर रोज नहाती थी वो

Spread the love

गरा के सिकंदरा के दहतोरा में महिला ने शराब पीकर झगड़ा करने से तंग आकर पति सुरेंद्र (44) की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में दफना दिया और मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पुलिस के अनुसार, खीर में 20 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर हत्या की गई। हत्या के डेढ़ माह बाद पुलिस बुधवार को एक पुराने मामले में सत्यापन के लिए सुरेंद्र के घर पहुंची तो पत्नी रूबी घबरा गई। शुक्रवार को उसने अपने जेठ अनिल को बुलाया और घटना की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्श खोदकर सुरेंद्र का कंकाल बरामद करते हुए रूबी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में अनिल ने बताया कि छोटा भाई सुरेंद्र कुछ काम नहीं करता था। रोज शराब पीने के कारण आए दिन पत्नी से उसका झगड़ा होता रहता था। 18 मई को रूबी ने फोन कर बुलाया और कहा कि पुलिस दबिश दे रही है, इसलिए मां और बच्चियों को अपने घर ले जाओ। घर पहुंचकर मां और भतीजियों को अपने घर ले आए। दूसरे दिन रूबी भी आ गई। बताया कि सुरेंद्र तीन हजार रुपये लेकर कहीं चले गए हैं। मोबाइल भी घर छोड़कर गए हैं। उन्हें उसकी बातों पर शक हुआ।

 

इसके बाद रूबी ने 26 मई को प्राची टावर चौकी पर जेठ के साथ पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस तलाश के लिए रेणुका धाम कॉलोनी भी पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। पुलिस के आने पर रूबी रोने लगती थी। एक सप्ताह पहले अनिल के कहने पर रूबी अपने घर आ गई थी।

 

2017 में सुरेंद्र के खिलाफ ट्रक चोरी का मामला दर्ज हुआ था। बुधवार को पुलिस इस मामले में रूबी के घर सत्यापन के लिए पहुंची थी। सुरेंद्र के बारे में पूछने पर पत्नी ने लापता होने की जानकारी दी तो पुलिसकर्मियों ने रूबी के फोटो खींच लिए।

 

इससे रूबी घबरा गई। उसे लगा कि पुलिस से किसी ने शिकायत कर दी है। शुक्रवार को उसने जेठ को फोन करके घर बुलाया और बताया कि पति को मारकर शव बाथरूम में दफना दिया है। इसके बाद अनिल ने पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस से बोली-पति ने कर ली थी आत्महत्या
आरोपी रूबी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह बार-बार बयान बदलने लगी। पहले उसने नींद की गोली देने की बात कही। फिर कहा कि पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घबराकर उसने शव को दफना दिया।

और पढ़े  राममंदिर मामले में नया मोड़: ट्रस्ट सदस्य महंत दिनेंद्र दास बोले- पूरे विवाद के लिए गोपाल राव जिम्मेदार हैं

 

कहा कि बाथरूम का फर्श कमरे के फर्श से दो से तीन फीट नीचे था, इसलिए शव को उसमें डाल दिया। इसके बाद मिट्टी लाकर डाल दी और मिस्त्री बुलाकर फर्श पक्की करवा दी। इससे किसी को शक नहीं हुआ।

वह घर में भी आराम से रह रही थी। हालांकि, पुलिस को शक है कि घटना में कोई और भी शामिल हो सकता है। एक अकेला व्यक्ति इस पूरी घटना को अंजाम नहीं दे सकता। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का फर्श खोदकर कंकाल बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी रूबी से पूछताछ की जा रही है।

 

24 साल पहले भरतपुर से आगरा आया था परिवार
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर निवासी राधेश्याम शर्मा एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे। 24 साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद आगरा आ गए थे। सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में रहने लगे। 14 साल पहले उनकी मौत हो गई थी।

 

सुरेंद्र उनका छोटा बेटा था। बड़े बेटे अनिल ऑटो चालक हैं और वायु विहार, शाहगंज में रहते हैं। सुरेंद्र रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे। उनकी शादी 16 साल पहले रूबी से हुई थीं। दो बेटियां प्राची (15) और सिद्धि (9) हैं। सुरेंद्र की मां कमला भी साथ ही रहती थीं।

 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र की मां को पति की पेंशन के 32 हजार रुपये मिलते थे। रूबी डेबिट कार्ड और पासबुक अपने पास रखती थी। पेंशन की रकम से वह जेठ अनिल को 10 हजार रुपये देती थी। जून में रूबी ने अनिल को पेंशन की रकम नहीं दी।

कहा कि पेंशन नहीं आई है। अनिल बृहस्पतिवार को मां को भरतपुर लेकर गए। पेंशन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि पेंशन खाते में भेजी जा चुकी है। अनिल ने घर पहुंचकर रूबी से शिकायत की तो दोनों में झगड़ा हुआ।

 

नीचे दफन था पति, ऊपर रोज नहाती थी रूबी
पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या के बाद रूबी ने शव को न सिर्फ बाथरूम में दफनाया था, बल्कि रोज लाश के ऊपर ही नहाती थी। वह नियमित बाथरूम का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि जब पड़ोसी सुरेंद्र के बारे में पूछते तो परेशान होने का नाटक करती। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  अयोध्या- जिला न्यायाधीश, डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

 

कलह बनी काल
पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र नींद की गोलियां खाता था। रूबी ने 18 मई को उसको खीर में मिलाकर नींद 20 से ज्यादा गोलियां दे दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसने शव को बाथरूम में दफना दिया। वह पति की हत्या के बाद जितने दिन घर में रही, उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। पड़ोसियों के पूछने पर रोने लगती थी।

 

अनिल ने बताया कि भरतपुर जाकर जब बैंक से मां के खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि पैसे खाते से निकाले जा चुके हैं। शक होने पर रूबी से बृहस्पतिवार सुबह बात की थी तो वह चुप हो गई। शक होने पर उसने कहा कि भाई के बारे में बता दो। रूबी ने फिर भी कुछ नहीं बताया।

शुक्रवार सुबह 6 बजे फोन करके जेठ को बुलाया। कहा कि पति घर पर हैं, आकर बात कर लो। जब अनिल पहुंचे तो कहा कि बाथरूम में हैं। जब अनिल ने वहां जाकर देखा तो कोई नहीं था। तब रूबी ने कहा कि दो फीट नीचे हैं। इसके बाद अनिल ने पुलिस को सूचना दी और कंकाल बाहर निकाला गया।

 

पड़ोसी बोले, नहीं लगी भनक
रूबी के बारे में जानकर पड़ोसी भी हैरत में पड़ गए। उनका कहना था कि शराब की वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। पति ने डिलीवरी बाय की नौकरी भी छोड़ दी थी। रूबी ही घर में कपड़े सिलने का काम करती थी। उसे जो रुपये मिलते थे, वह भी पति ले लेता था।
कई बार लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि रूबी उसकी हत्या कर देगी। शव को जिस तरह से ठिकाने लगाया, उससे यही लग रहा है कि उसने कई दिन पहले तैयारी कर ली थी। इस बात की भनक किसी को नहीं लगी।
कड़े और माला से हुई शिनाख्त
पुलिस ने सुरेंद्र का शव बरामद करने के लिए बाथरूम का फर्श खोदा। अंदर कंकाल निकला और कपड़े भी गल चुके थे। हाथ में कड़ा और गले में रुद्राक्ष की माला मिली। सामान देखते ही परिजन ने पहचान कर ली। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि जब पत्नी ही पति की हत्या कर इस तरह शव दफना दे तो आखिर किस पर भरोसा किया जाए।
मेरठ जैसी घटना से सन्न रह गए लोग
मार्च 2025 में मेरठ में मुस्कान ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत पति सौरभ की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट डालकर छिपा दिया था। बाद में हत्याकांड का खुलासा हुआ था। अब आगरा में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। पत्नी ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफना दिया। ऊपर फर्श भी बनवा दिया। हत्या की जानकारी मिलने पर लोग सन्न रह गए। रूबी के दुस्साहस ने सभी को हैरान कर दिया।

और पढ़े  राखी हुई शर्मसार: सगे भाई ने दो साल की दरिंदगी, घरवालों ने नहीं किया यकीन,दिखी हैवानियत
आगरा में इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पति की हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। 1 अप्रैल 2026 की रात सैंया निवासी लोकेंद्र की हत्या हुई थी। पत्नी सोमवती के संबंध गांव के महेश से हो गए थे। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करा दी थी। खेत में हत्या के बाद शव जला दिया था। बाद में हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
वहीं 9 फरवरी 2026 की रात को गांव लोधई, एकता निवासी लवकेश की हत्या हुई थी। उसकी पत्नी गौरी के प्रेम संबंध चचेरे देवर सुंदर से चल रहे थे। पति ने दोनों को साथ देख लिया था। इसके बाद पत्नी ने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया था। बाद में परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। गौरी की हरकतों को देखकर हत्याकांड का खुलासा हो गया था।
पति की हत्या के बाद पत्नी ने शव को घर के बाथरूम में दफना दिया था। आरोपी रूबी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि आए दिन शराब पीकर झगड़े से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। यह भी देखा जा रहा है कि घटना में कोई और तो शामिल नहीं है। हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।– सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी

Spread the love
  • Related Posts

    क्या CBI को सौंपी जा सकती है राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच? सोमवार को हाईकोर्ट कर सकता है फैसला

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी के आरोपों वाले मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल जनहित याचिका (पी आई एल) पर संभवतः…


    Spread the love

    अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- चढ़ावा चोरी पाप नहीं, महापाप’, कानून के साथ भगवान भी देंगे दंड

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका संतों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु…


    Spread the love