राखी हुई शर्मसार: सगे भाई ने दो साल की दरिंदगी, घरवालों ने नहीं किया यकीन,दिखी हैवानियत

नाबालिग बहन को डरा-धमकाकर बड़ा भाई दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने परिजन को आपबीती बताई लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार दिया। इस पर उसने सहेलियों की मदद से खुद का वीडियो बनवाया और हकीकत परिजन को दिखाई। छोटी भाभी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश में छापा मारा लेकिन वह भाग गया। देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का 25 वर्षीय भाई पत्नी की हत्या में करीब तीन साल पहले जेल गया था। करीब दो साल पहले जेल से छूटा था। किशोरी का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद भाई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

वह बदनामी और दहशत की वजह से लंबे समय तक चुप रही।कुछ दिन पहले परिजन को आपबीती बताई। वह भी मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर उसने छोटी भाभी और सहेलियों को आपबीती बताई। भाभी ने युवक का विरोध किया। विरोध पर छोटी भाभी को भी युवक ने पीट दिया।

इस पर किशोरी ने सहेलियों के जरिये कुछ दिन पहले ही शारीरिक शोषण का वीडियो बनवाया। वीडियो के आधार पर छोटी भाभी ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की।
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को देर शाम पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…