आज राजस्थान दौरे पर PM मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे

Spread the love

ज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, संशोधित उड़ान (UDAN) योजना की शुरुआत करेंगे। वहीं, बालोतरा में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

 

क्या बोले उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आ रहे हैं, जहां वह नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पचपदरा रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही कई युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। आज ही जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा।

 

 

पृथ्वी के व्यास से दोगुनी केबल बिछाई

पूरे रिफाइनरी परिसर में 28 हजार किलोमीटर लंबी केबल बिछाई गई है, जिसकी कुल लंबाई पृथ्वी के व्यास से भी दोगुनी बताई जाती है। इसके अलावा यहां निर्मित 125 मीटर ऊंचा कोक डोम इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण है, जिसे गोल गुम्बज से करीब तीन गुना बड़ा माना जाता है।

 

 

निर्माण में बुर्ज खलीफा से पांच गुना ज्यादा कंक्रीट

निर्माण कार्य में 16 लाख घन मीटर कंक्रीट का उपयोग किया गया, जो बुर्ज खलीफा के निर्माण में इस्तेमाल कंक्रीट से लगभग पांच गुना ज्यादा है। वहीं, करीब तीन लाख मीट्रिक टन स्टील लगाया गया, जो एफिल टॉवर में उपयोग हुए स्टील से लगभग 40 गुना अधिक है।

 

15 हजार ओलंपिक स्विमिंग पूल जितनी हुई खुदाई

करीब 79,459 करोड़ रुपये की लागत से विकसित पचपदरा रिफाइनरी देश की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल है। इसके निर्माण के लिए 1.5 करोड़ घन मीटर मिट्टी की खुदाई की गई, जो लगभग 15 हजार ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल भरने के बराबर है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह खुदाई गीजा के पिरामिड के निर्माण में हुई खुदाई से करीब छह गुना अधिक है।

और पढ़े  आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

 

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 10:45 बजे- पीएम मोदी विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:00 बजे- जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे और संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत करेंगे।
  • सुबह 11:20 बजे- हेलीकॉप्टर से बालोतरा के पचपदरा के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 12:15 बजे- एचपीसीएल (HPCL) रिफाइनरी कंट्रोल रूम पहुंचेंगे, वहां पौधारोपण करेंगे और रिफाइनरी परिसर का निरीक्षण करेंगे।
  • दोपहर 12:45 बजे- मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा।
  • दोपहर 12:52 बजे- ‘विकसित राजस्थान’ थीम पर आधारित एक लघु फिल्म (Short Film) का प्रदर्शन देखी जाएगा।
  • दोपहर 01:15 बजे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 01:45 बजे- बालोतरा से वापस जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • दोपहर 02:40 बजे- जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 02:45 बजे- जोधपुर से गुजरात के अहमदाबाद (साणंद) के लिए उड़ान भरेंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love