यूसीसी- यूसीसी पोर्टल में होने जा रहा  है कुछ बदलाव, अब नोडल अफसर भी जान सकेंगे जिले की प्रगति

Spread the love

 

राज्य में यूसीसी पोर्टल शुरू होने के बाद तेजी से अलग-अलग श्रेणियों में पंजीकरण भी हो रहे हैं। इस बीच सभी एडीएम और सीडीओ को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पोर्टल में कुछ बदलाव होने जा रहा है।

शासन के संज्ञान में मामला आने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) बदलाव की तैयारी में जुट गई है। दरअसल, हर जिले में एडीएम या सीडीओ को यूसीसी का नोडल अफसर बनाया गया है। इन नोडल अफसरों के लिए पोर्टल में कहीं भी ऐसा अधिकार नहीं है कि वे सीधे पूरे जिले की प्रगति देख सकें। इस कारण उन्हें अलग-अलग अफसरों को फोन करके रिपोर्ट लेनी पड़ रही है। 

शासन के निर्देश अब अब इन अफसरों को भी यूसीसी पोर्टल में अलग से अधिकार दिए जाएंगे। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि नोडल अफसरों का डैशबोर्ड बनाया जा रहा है। इससे वे आसानी से पूरे जिले की रिपोर्ट देख सकेंगे।

यूसीसी पोर्टल की निगरानी
यूसीसी पोर्टल की निगरानी को लेकर सरकार काफी गंभीर है। सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर अफसरों के स्तर तक हर पहलू पर निगरानी की जा रही है। खास बात यह है कि पोर्टल में रोजाना आने वाले आवेदनों, उन पर होने वाली कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट गृह विभाग प्रदेशभर से ले रहा है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दून अस्पताल की पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पंजीकरण के दाैरान हुई घटना
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love