गोलज्यू पर भरोसा – UKSSSC में हुई बैक डोर भर्तियों के विरोध में युवाओं ने लगाई चितई स्थित गोलज्यू मंदिर में अर्जी, लोग रखते हैं अटूट आस्था

Spread the love

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा में हुई धांधली और विधानसभा में हुई बैक डोर भर्तियों के विरोध में युवाओं ने चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में न्याय की गुहार लगाई। युवाओं ने कुमाऊंनी में अर्जी लिखकर मंदिर में चढ़ाई। उन्होंने लिखा कि हे गोलज्यू अब तुमी न्याय करिया।

युवाओं के अनुसार युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। रोजगार न मिलने से वे हताश और निराश हैं। उत्तराखंड में नौकरियां रेवड़ियों की तरह बांटी जा रही है, इससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। युवाओं ने पेपर लीक और विधानसभा भर्तियों में हुए घोटालों की सीबीआई जांच, परीक्षा का कैलेंडर जारी करने, घोटाले से प्रभावित आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट प्रदान करने की भी मांग की। इस मौके पर आशीष पंत, भास्कर भौर्याल, कामेश कुमार, प्रेम कुमार, मनोज भट्ट, लीला देवी, ज्योति भट्ट आदि मौजूद रहीं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: राज्य में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर BJP का प्रशिक्षण, बनाई  रणनीति
  • Related Posts

    देहरादून- अब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर लग सकेंगे हाॅट मिक्स प्लांट

    Spread the love

    Spread the loveअब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर हाॅट मिक्स प्लांट लग सकेंगे। कैबिनेट ने उत्तराखंड स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, मोबाइल स्टोन क्रशर, मोबाइल स्क्रीनिंग प्लांट, पल्वराईजर प्लांट,…


    Spread the love

    देहरादून- होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

    Spread the love

    Spread the loveहोली पर यात्रियों को अपने घर जाने के लिए समय पर रोडवेज बसें मिलेंगी। अपने कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार 10 या 11 दिन ड्यूटी करने पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *