UKSSSC – उत्तराखंड : एसटीएफ ने की 32 वीं गिरफ्तारी, आरोपी को हरिद्वार से पकड़ा..

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हरिद्वार से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने धामपुर के नकल सेंटर में परीक्षार्थियों को नकल कराई थी। पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। एसटीएफ एक के बाद एक आरोपियों तक पहुंच रही है। शुक्रवार को पेपर लीक मामले में 32 वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ ने टिहरी के हिंदोलखल पॉलिटेक्निक में तैनात कनिष्ठ सहायक राजबीर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। आरोपी ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को साथ ले जाकर धामपुर के नकल सेंटर में प्रश्न पत्र लीक कराया था।

वहीं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। सचिव प्रभारी, सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार देर रात उनके निलंबन के आदेश जारी किए।

और पढ़े  पिथौरागढ़: मां-बेटे की कहानी: 14 वर्षीय जतिन की हार्ट अटैक से मौत, सदमा नहीं सह सकी मां ने नदी में लगाई छलांग, दी जान
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…