Uttarakhand- व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव आकर दी सुसाइड की धमकी, जंगल में मिलीं बेहोश

व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए शनिवार शाम 25 मिनट 20 सेकेंड तक फेसबुक लाइव आकर खुदकुशी की धमकी दे डाली। इसके बाद वह काठगोदाम के शीतला माता मंदिर के जंगल में पहुंच गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। ज्योति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत में सुधार है।

 

फेसबुक लाइव पर ज्योति अधिकारी ने कहा कि उनका लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने एक महिला व्लॉगर और एक कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पहले ही तहरीर दी लेकिन पुलिस ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बाद में इन्हीं दोनों लोगों की तहरीर पर उनके और उनके पति के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।

 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई प्राथमिकी पुलिस ने उनके खिलाफ की हैं। उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। बेटे की बोर्ड परीक्षाएं हैं और वह दहशत में है। पुलिस लगातार उनके घर पहुंच रही है। बेल बजने पर परिवार डर जा रहा है। खुलेआम उनके चरित्र का हनन किया जा रहा है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

ज्योति अधिकारी को शीतलामाता मंदिर के जंगल से बेहोशी की हालत में पुलिस ने ढूंढा है। निजी अस्पताल में दाखिल कराया है जहां हालत सही है। मामले की जांच की जा रही है।
– मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी

और पढ़े  बदरीनाथ: वीकेंड पर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए मची मारामारी, आंकड़ा 23 लाख पार
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…