साकेतवासी महंत रामाज्ञादास की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, संत व धर्माचार्यों ने अर्पित की सच्ची श्रद्धांजलि

अयोध्या-
 सरयू तट निकट श्रीसीता रामनाम फटिक शिला आश्रम के साकेतवासी महंत रामाज्ञादास महराज की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का विशाल आयोजन किया गया।
इस आश्रम के महंत सुखदेवदास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान पहुंचे संत-धर्माचार्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर महंत रामाज्ञादास को साधुता की प्रतिमूर्ति बताया। कहा कि वे परमार्थ गौ विद्यार्थी व सन्त सेवी रहे।
इसके संयोजक महंत सुखदेवदास ने कहा कि साकेतवासी गुरुभाई रामाज्ञादास जी आज भी सूक्ष्म रूप में हम सबके बीच विराजमान हैं। उनकी कमी खलती है। हमे समय-समय पर उनकी मौजूदगी का आभास भी होता है।
इस अवसर पर आयोजित भंडारे में अयोध्या के तमाम संत महंत भक्त शिष्य गण समेत सामान्य जनों ने प्रसाद ग्रहण किए।मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, हनुमानगढ़ी के महंत कल्याणदास महराज, महंत डॉ.राघवेशदास वेदांती, महंत रामकुमारदास, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत शशिकांतदास, महंत गिरीशदास, महंत मनीषदास, महंत बालयोगी रामदास, पार्षद रमेशदास, महंत अवध किशोरशरण, महंत बृजेश दास, संत एमबीदास, संत रामानंददास, संत बृजनंदनदास, संत मंगलदास, संत नंदकुमारदास, ओम प्रकाश सिंह, सन्तदास, महंत अंगददास, महंत विनोददास व महंत आनन्ददास सहित अन्य मौजूद रहे।

और पढ़े  काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद
  • Related Posts

    UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह

    प्रदेश में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में नाटापन यानी उम्र के अनुपात में कम लंबाई की समस्या में कमी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5…

    बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी

    विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने नीब करौरी बाबा से जुड़े प्रमुख स्थलों की यात्रा के लिए तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज शुरू किया…