दर्दनाक हादसा : 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 घायल,सिरमौर जिले में हुआ हादसा।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। भुटली मानल-बोगधार संपर्क मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। भुटली मानल निवासी ओम प्रकाश अपनी कार (एचपी 13- 3102) से फावगा में एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
कमलराज, सुदर्शन व दीदग निवासी राकेश उर्फ गुल्लू भी कार में सवार थे। शादी समारोह से करीब 400 मीटर की दूरी पर चालक ओम प्रकाश नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 150 मीटर नीचे लानाचेता सड़क में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। 
अस्पताल पहुंचने से पहले भुटली मानल निवासी दो सगे भाई कमलराज (55) व सुदर्शन (52) तथा दीदग निवासी राकेश उर्फ गुल्लू (46) की मौत हो गई। ओमप्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया है। तहसीलदार नौहराधार अरुण शर्मा ने बताया कि सभी को सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया है। डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि कमलराज, सुदर्शन व राकेश की अस्पताल में पहुचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

और पढ़े  ऊना वॉकथॉन: CM सुक्खू बोले- चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं
  • Related Posts

    ऊना वॉकथॉन: CM सुक्खू बोले- चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिट्टे के सामने झुकने नहीं देंगे। चिट्टा बेचकर बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह…

    हिमाचल: शिमला में अब घर बैठे मिलेंगी प्लंबर, मैकेनिक समेत 41 सेवाएं, अक्तूबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

    राजधानी के शहरवासियों को अब घर बैठे प्लंबर, टैक्सी चालक, ब्यूटीशियन, पेंटर, वेल्डर और मैकेनिक समेत 41 तरह की सेवाएं मिल सकेंगी। नगर निगम शिमला इसके लिए घर द्वार जन…