Road Accident – दुखद खबर :हिमाचल के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा,200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, 4 घायल।।

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि पांच से छह और शव बस के नीचे फंसे हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने बताया कि राहत कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।
बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 से अधिक लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  Himachal- हिमाचल सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ रुपये का नया ऋण, आरबीआई कराएगा ई-नीलामी
  • Related Posts

    Himachal- चंबा में टिप्पर और बस की आमने-सामने टक्कर, हाईवे पर लंबा जाम, परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी फंसे

    Spread the love

    Spread the loveचंबा जिले के भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक टिप्पर और निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचोंबीच फंस…


    Spread the love

    Himachal- हिमाचल सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ रुपये का नया ऋण, आरबीआई कराएगा ई-नीलामी

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं के वित्तपोषण के लिए खुले बाजार से 700 करोड़ रुपये का ऋण जुटाने का निर्णय लिया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *