दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग बहनों की मौत, भाई के साथ जा रही थी दोनों

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब बाइक सवार तीनों ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के कट के पास पहुंचे और एक अनियंत्रित कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े और काफी दूरी तक घिसटते चले गए। इस हादसे में जनपद हापुड़ के नई मंडी मुरादपुर थाना कोतवाली देहात निवासी 17 वर्षीय आंशिका और उनकी छोटी बहन 14 वर्षीय परी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिल्ली के नफजगढ़ निवासी उनके बुआ के लड़के, अजय, को गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने आंशिका को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल परी को हापुड़ स्थित रामा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। आंशिका के शव को गाजियाबाद और परी के शव को हापुड़ में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएचसी में भर्ती अजय की हालत भी नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कंटेनर की पहचान कर ली गई है और पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जाएगी।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर…

    पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त

    एक मां ने अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए सारी जमापूंजी लगा दी लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर में वह अपनी लाडली को भेज रही…