अयोध्या में बनकर तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज -9.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास

Spread the love

 

 

 

 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल के फलस्वरूप अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। 9.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस आधुनिक परिसर के साथ अब अयोध्या में नर्सिंग शिक्षा को मजबूत आधार मिल गया है। केन्द्रीय सहायतित योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, अयोध्या इकाई द्वारा यह परियोजना सफलतापूर्वक पूरी की गई। परियोजना में जी+1 मंजिला एकेडमिक ब्लॉक और जी+2 मंजिला हॉस्टल ब्लॉक का निर्माण शामिल था। 30 अगस्त 2024 को कार्य प्रारंभ होने के बाद 28 फरवरी 2026 को निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कर लिया गया। वर्तमान में भवन का पूर्ण रूप से सौंपा जाना हो चुका है और भौतिक प्रगति 100 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने में साबित होगा महत्वपूर्ण कदम
इस नर्सिंग कॉलेज में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, प्रशिक्षण सुविधाएं और छात्रावास का प्रावधान किया गया है, जो भविष्य के नर्सिंग पेशेवरों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना से अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मानव संसाधन विकास को नई गति मिलेगी। इस आधुनिक नर्सिंग कॉलेज के शुरू होने से अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को नर्सिंग पेशे में करियर बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही, राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

नर्सिंग शिक्षा में भी उत्कृष्टता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए अयोध्या को चिकित्सा हब बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए हैं। इस नर्सिंग कॉलेज की स्थापना उसी विजन का हिस्सा है।स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या अब न केवल चिकित्सा शिक्षा बल्कि नर्सिंग शिक्षा में भी उत्कृष्टता का केंद्र बनेगा।

और पढ़े  भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना हुआ अली, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होगा शामिल

उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण में रखी गई निरंतर निगरानी
राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंदर यादव ने बताया कि परियोजना को उच्च गुणवत्ता के साथ समयसीमा के अंदर पूरा करने के लिए निरंतर निगरानी रखी गई। निर्माण कार्य में स्थानीय श्रमिकों को भी रोजगार मिला, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचा। यह परियोजना न केवल अयोध्या बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सकारात्मक विकास है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त नर्सिंग कॉलेज अब तैयार है, जो आने वाले वर्षों में कुशल नर्सिंग पेशेवर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    अयोध्या- 15 को निकलेगी भगवान की पालकी यात्रा

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या कार्यालय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा नवगठित धार्मिक समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक श्री रामवल्लभा कुंज मंदिर में हुई। इस दौरान…


    Spread the love