दर्दनाक हादसा- रोडवेज बस ने बाइक सवार किशोर समेत 2 को रौंदा, दोनों की मौत

दर्दनाक हादसा- रोडवेज बस ने बाइक सवार किशोर समेत 2 को रौंदा, दोनों की मौत

रुड़की में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती में कोर विश्वविद्यालय से आगे दो बाइक सवारों को एक बस ने कुचल दिया। इतना ही नहीं बस 40 मीटर तक दोनों को घसीटते हुए ले गई। इससे एक किशोर समेत दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जब हादसा हुआ तो वह बस के पीछे ही चल रहे थे। हादसा होता देख उन्होंने बस रुकवाई, और दोनों को सिविल अस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। डॉक्टरों ने शवों को मार्चरी में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान मन्नान (19) और शादाब (17) निवासी गढ़ी संघीपुर, लक्सर के रूप में हुई है।

वहीं, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बस के नीचे आने से करीब 40 मीटर तक दोनों घिसटते हुए गए तो देखते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम भी माैके पर पहुंच गई। बताया कि उत्तराखंड रोडवेज परिवहन की बस को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  कोटद्वार: मस्जिद तोड़ने की पोस्ट पर विवाद, मोहम्मद दीपक ने व्यापारी से की हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…