दर्दनाक हादसा- मेट्रो स्टेशन के पिलर से टकराई कार,2 की मौत, एक गंभीर घायल

Spread the love

पुणे में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बंड गार्डन इलाके में स्थित मेट्रो स्टेशन के पिलर से कार के टकराने के कारण हुआ। कोरेगांव पार्क पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है, जब तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संगीता जाधव ने बताया प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार में तीन लोग सवार थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे की सटीक वजह जानने के लिए आगे जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह देखा जा रहा है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण क्यों खोया तेज रफ्तार, नींद या किसी तकनीकी खराबी के कारण। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र में इस योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद…


    Spread the love

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा…


    Spread the love