कल का मौसम-: तंदूर सी तपती दिल्ली, पारा 45 °C के पार, राजधानी समेत NCR में 6 दिन तक लू का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

दिल्ली को थार और बलूचिस्तान की रेगिस्तानी गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। इस कारण तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तपिश इतनी ज्यादा है कि मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, दिनभर लू के थपेड़े लगे। मौसम विभाग ने अधिकारिक रूप से महीन का पहला लू वाला दिन घोषित किया। दिन के साथ-साथ रात की गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया। आने वाले दिनों में भी इस गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान रिकॉर्ड तोड़ते हुए 46 डिग्री या उसके पार पहुंच सकता है।

 

दिन के साथ-साथ रात भी गर्म
आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्ली वासियों का हाल बेहाल है। मंगलवार को ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, दिन के साथ-साथ सोमवार की रात भी गर्म रही। लगातार बीते दिनों से दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में लगातार चौथे दिन पारा 40 के ऊपर रहा। ऐसे में अधिकतम तापमान 45.1 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह इस सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा, बीते एक साल का भी रिकॉर्ड टूटा है। साल 2025 में 16 मई को 42.3 दिन का पारा दर्ज किया गया था।

और पढ़े  दिल्ली- कोर्ट में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी गले मिलकर रोए, अलग होने वाली अर्जी फाड़ी,देखें वायरल वीडियो 

 

एक सप्ताह आसमान से बरसेगी आग, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली के लोगों को लिए आने वाले दिन और भीषण होने वाले हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 25 मई तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान लगातार 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम अधिकतर साफ रहने का अनुमान है, लेकिन दिन के समय तेज और तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इनकी गति सामान्यतः 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और कुछ समय पर यह झोंके 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 मई के बीच कई स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ेगा। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

11 साल में ढाई डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय दिल्ली की तरफ आने वाली हवाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल की ओर से आ रही हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस पूरे इलाके में कोई बड़ा जल निकाय नहीं हैं। इसके चलते यहां पर मौसम काफी हद तक सूखा और गर्म रहता है। अगर ये हवाएं अरब सागर या बंगाल की खाड़ी की ओर से आतीं, तो अपने साथ नमी भी लेकर आतीं। लेकिन, मरुस्थल की ओर से आने के चलते ये देश के एक बड़े हिस्से में तपिश और लू को बढ़ाने का काम करती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी का क्रम देखा जा रहा है। साल 2019 में दिल्ली का औसत भूमि सतह तापमान (लैंड सर्फेस टेंपरेचर) 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। जो कि 2026 में बढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। यानी 11 साल में लैंड सर्फेस तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन- PM मोदी बोले- मैं सेवा को साधना के तौर पर देखता हूं, जनता ने दिया मौका  

 

ठंडक से हुई महीने की शुरूआत
हालांकि, दिल्ली में मई महीने की शुरूआत ठंडक के साथ हुई थी। दिन का पारा 36 डिग्री के आस-पास बना हुआ था, जो बीच के दिनों में 32 के आस-पास भी रहा। वहीं, 3 से 6 मई को बारिश हुई और मौसम में ठंडक बनी हुई थी। मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो, मई माह का ऑल टाइम रिकॉर्ड 47.2 डिग्री है, जो 29 मई 1944 को दर्ज किया गया था। वहीं, साल 2024 में इसी महीने पारा 46.8 डिग्री रहा था।

 

ऐसे बढ़ा पारा
11 मई—37.5
12 मई—39
13 मई—39.2
14 मई—40.6
15 मई—39.8
16 मई—40.8
17 मई—41.9
18 मई—43.4
19 मई—45.1


Spread the love
  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका डील पर PM मोदी का पहला बयान, कहा- दोनों देशों के बीच टिकाऊ समझौते की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के एलान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि इससे दुनिया में स्थिरता आएगी।…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई…


    Spread the love