रिश्ते शर्मसार: चचेरे भाई ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, 1 साल से कर रहा हैवानियत, युवती हुई गर्भवती

रथना क्षेत्र के एक गांव में माता-पिता के निधन के बाद चाचा के साथ रह रही युवती को चचेरे भाई पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर परिजन ने मारपीट कर घर से निकालने का धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद वह परिवार के चाचा के साथ रह रही थी। इस दौरान चचेरे भाई की नीयत उस पर खराब हो गई और वह आए दिन अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व युवक ने घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने और घर से बाहर निकालने की धमकी दी। आरोपी लगातार मौका पाकर एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

 

युवती ने आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत घर के अन्य लोगों से की तो उन्होंने इसे दबाने का प्रयास किया। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने जब दोबारा इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। युवती किसी तरह दिल्ली स्थित अपनी मौसी के घर पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई।

दिल्ली से मौसी के साथ इटावा पहुंचकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। थाना पुलिस ने अब्दुल कलाम, इकबाल अहमद, मुजाहिद, साबिर अहमद तथा नसीर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
और पढ़े  दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…