आज सोने-चांदी के भाव: आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा सोना-चांदी, दाम फिर उछले, जानें आज का भाव

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमतें चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गईं, जबकि सोना करीब 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड के आसपास कारोबार करता दिखा। वैश्विक बाजारों में तेज उछाल और बढ़ती भू-राजनीतिक व आर्थिक अनिश्चितता के बीच कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखी गई।

चांदी ने लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी जारी रखते हुए 5.06% की छलांग लगाई और ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। वहीं सोने की कीमतों को उस बयान से भी समर्थन मिला, जिसमें अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले फेड चेयर के नाम पर जल्द घोषणा कर सकते हैं।

 

घरेलू बाजार में सोने-चांदी का भाव

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को चांदी ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के पिछले बंद भाव से बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

जनवरी में अब तक सोने की कीमतों में 24% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो लगातार छठे महीने तेजी की ओर इशारा करती है। यह जनवरी 1980 के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़त मानी जा रही है। वहीं चांदी की कीमतें इस महीने करीब 62% तक उछल चुकी हैं, जो इसके इतिहास की सबसे बड़ी मासिक तेजी की ओर संकेत करती हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: राम मंदिर, अयोध्या के संतों को पांच कार्यक्षेत्रों में मिलेगा पूर्ण अधिकार, नई धार्मिक समिति गठित

 

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

देश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार रहे-

  • मुंबई: लगभग 1,70,170 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: करीब 1,69,950 रुपये
  • दिल्ली: लगभग 1,69,880 रुपये
  • चेन्नई: करीब 1,70,670 रुपये
  • हैदराबाद: लगभग 1,70,440 रुपये
  • बंगलूरू: करीब 1,70,310 रुपये

दक्षिण भारत के बाजारों में सोने के दाम उत्तर भारत की तुलना में अधिक बने हुए हैं।

चांदी की कीमतें

चांदी की तेजी को एआई डेटा सेंटर और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग के साथ-साथ सीमित भौतिक आपूर्ति से बल मिला है।

  • मुंबई: करीब 4,01,760 रुपये प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: लगभग 4,01,060 रुपये
  • चेन्नई: करीब 4,02,920 रुपये
  • हैदराबाद: लगभग 4,02,390 रुपये
  • बंगलूरू: करीब 4,02,070 रुपये
  • कोलकाता: करीब 3,86,420 रुपये

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव

शुक्रवार को सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई के करीब बने रहे, हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले कॉमेक्स और MCX पर हल्की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना घटकर 5,412.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि एक दिन पहले यह 5,500 डॉलर के करीब था। इससे पहले सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था। चांदी की कीमतें भी मामूली नरमी के साथ 117.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं, जबकि इससे पहले यह 119 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छू चुकी थीं।

विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियों को लेकर असमंजस और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…