रुद्रप्रयाग: महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि,प्रशासन तैयारियों में जुटा 

र वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। तिथि का निर्धारण उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जाता है। इधर, आगामी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

 

विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं पर तेजी से कार्य कर प्रभावित स्थलों पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों, मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों से संवाद किया जा चुका है।

 

 

उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके

और पढ़े  हरिद्वार: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…