उत्तरकाशी:भटवाड़ी के सिल्ला में छानी में लगी आग, चपेट में आने 6 पशुओं की जिंदा जलकर मौत

त्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील अंतर्गत सिल्ला गांव में सुबह एक घर की छानी में आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी ने बताया कि शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी में आग लगी।

अग्निकांड में एक भैंस, तीन बैल, एक गाय और एक गाय के बछड़े की जलने से मौत हो गई। कुल छह पशुओं की मौत होने की पुष्टि हुई है। आग की चपेट में आने से एक गौशाला को भी क्षति पहुंची है।

सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक और पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया।

और पढ़े  हरिद्वार- रुड़की में कार्रवाई: व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 3 ठिकानों पर GST की टीम का छापा, 38 लाख जमा
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…