Today Surya Grahan 2022 : आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में सूर्य ग्रहण कब से लगेगा,और कहां-कहां दिखाई देगा? कब होगा इसका समापन।।

आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4 बजे लग चुका है। भारत में यह ग्रहण दोपहर बाद देखा जा सकेगा।

धार्मिक मान्यताएं
– शास्त्रों में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए ग्रहण के पहले सूतक लगने पर सभी तरह शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं।
– ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की पूजा करना वर्जित होता है। यहां तक की भगवान की मूर्ति को भी छूना वर्जित माना गया है।
– ग्रहण के पहले और ग्रहण के दौरान सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।
– ग्रहण की समाप्ति के बाद घर और पूजा स्थल को गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध किया जाता है।
– गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही ग्रहण देखना चाहिए।

15 दिन बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण भी, देश में देखा जा सकेगा
15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण है। आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा और फिर इसके बाद 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण देखने का मौका मिलेगा। इस पूर्ण चंद्रग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। भारत में चंद्र ग्रहण 08 नवंबर की शाम 5 बजे के बाद शुरु हो जाएगा।

इस सूर्य ग्रहण का मेष राशि पर कैसा प्रभाव
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के ऊपर इस सूर्य ग्रहण का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी राशि में सूर्य ग्रहण सातवें भाव में होगा ऐसे में आपके वैवाहिक और दाम्पत्य जीवन इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संभलकर चलने की आवश्कता है। मेष राशि के जातक सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करें।

और पढ़े  Today Horoscope 25 November 2026 आज इन राशियों को मिलेंगे लाभ के मौके, पूरी हो सकती हैं इनकी इच्छाएं, पढ़ें आज का राशिफल।

दिवाली के बाद आज लग रहा सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही लगता है ऐसे में इस बार भी कार्तिक अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण आंशिक होगा। दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजा कल मनाई जाएगी। ग्रहण का असर देश-दुनिया के साथ हर एक जातक के जीवन पर अवश्य पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण देखने का समय
कोलकाता- शाम 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 03 मिनट तक

चैन्नई- शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक

बेंगलुरू- शाम 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक

पटना- शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक

गांधीनगर- शाम 4 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 05 मिनट तक

देहरादून- शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक

आपके शहर में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण
इंदौर- शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक
उदयपुर- शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 00 मिनट तक
लुधियाना- शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
शिमला- शाम 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक
लखनऊ- शाम 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक

देश के प्रमुख शहरों में इस समय देखा जा सकेगा ग्रहण
दिल्ली- शाम 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक

अमृतसर- शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक

भोपाल- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक

जयपुर- शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक

मुंबई- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक

और पढ़े  रोहतक: दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर गैंगवार, अंधाधुंध फायरिंग में चार की मौत, जांच शुरू

रायपुर- शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक

भारत में आज इस समय दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
देश के पूर्वी भाग को छोड़कर आज का आशिंक सू्र्य ग्रहण बाकी सभी जगहों पर दिखाई देगा। यह ग्रहण सूर्यास्त के समय करीब 4 बजे के बाद दिखाई देना आरंभ हो जाएगा। सबसे पहले अमृतसर में करीब 4 बजकर 19 मिनट पर यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

  • Related Posts

    बैठक: भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की योजना पर मंथन, शिक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को 2026 में शिक्षा पर संसदीय परामर्श समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर…

    रूस-यूक्रेन युद्ध: नौ और बच्चे परिवारों से मिले, मेलानिया ट्रंप की पहल में अब तक क्या हुआ?

    रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कई बच्चे अपने परिवारों से बिछड़ गए थे। अब इनमें से नौ और बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया गया है। यह काम अमेरिका की…