सावधान – दीपावली के बाद अब इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप (Whatsapp), आप भी देखें कहीं आपका फोन भी तो नही इस लिस्ट में शामिल

Spread the love

यदि आप इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल, 24 अक्तूबर के बाद के व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा। यदि आपका फोन आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है तो इसमें व्हाट्सएप चलना बंद हो सकता है। इन फोन में Apple जैसी बड़ी कंपनी भी शामिल है। दरअसल, हर साल व्हाट्सएप कई सारे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद करता है। सपोर्ट बंद करने का मतलब यह है कि कुछ डिवाइस के लिए व्हाट्सएप का नया अपडेट जारी नहीं किया जाता है। पहले से इंस्टॉल एप काम करता रहता है लेकिन अपडेट ना मिलने की वजह से एप को नए फीचर्स नहीं मिल पाते हैं और सिक्योरिटी का खतरा रहता है। इस साल भी कई सारे व्हाट्सएप के लिए 25 अक्तूबर से सपोर्ट बंद हो रहा है।


ये फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप

यदि आपके पास iOS 10, iOS 11, iPhone 5 और iPhone 5C हैं तो आपके फोन में 25 अक्तूबर से व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करने वाला है। हालांकि, इसे अपडेट करके आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसको लेकर एपल ने भी कहा है कि iOS 10, iOS 11 पर चलने वाले आईफोन्स पर व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद किया जाएगा। यानी iOS 12 और इसके बाद के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ व्हाट्सएप चलाया जा सकेगा। यदि आप iOS 11 इस्तेमाल कर रहे हैं और व्हाट्सएप चलाना चाहते हैं तो आपको नए iOS में अपडेट करना होगा।

वहीं एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बात करें तो Android 4.1 और इससे ऊपर के वर्जन के सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं। Android 4.1 से नीचे के वर्जन वाले सभी फोन वाले यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

और पढ़े  हरियाणा में एसआईआर का पहला चरण पूरा: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 33.84 लाख नाम हटे, इनमें शहरी वोटर ज्यादा

Spread the love
  • Related Posts

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- प्रीति पवार और जैस्मिन ने जीता स्वर्ण, भारत ने ग्लास्गो में महज 30 मिनट में जीते दो स्वर्ण

    Spread the love

    Spread the loveकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय महिला मुक्केबाजों ने महज 30 मिनट में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रीति पवार के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने ‘गोल्डन पंच’ लगाए। साढ़े…


    Spread the love

    शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा पर खतरा?: बंगाल STF का बड़ा एक्शन, हमीम मंडल की करीबी अर्पिता झारखंड से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने झारखंड के साहिबगंज जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संदिग्ध हमीम मंडल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *