मेष राशि- आज का दिन आपको थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ने की सलाह देता है। आपके आसपास कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जो आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश करें, इसलिए अपनी योजनाओं को सोच-समझकर ही साझा करें। यदि आपने शेयर मार्केट में निवेश किया है तो उसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए धैर्य रखें। संतान के करियर को लेकर आपका ध्यान अधिक रहेगा और आप उनके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं।
वृषभ राशि –आज आपका पूरा ध्यान अपने कामों को सही तरीके से पूरा करने पर रहेगा। आपको अपने कार्यों को धैर्य और संयम से करना होगा, क्योंकि जल्दबाजी में की गई छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे खुश होकर कोई उपहार या सराहना दे सकते हैं। हालांकि सरकारी कामों में बिना पूरी जानकारी के कदम न बढ़ाएं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। समाजसेवा या दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा उसमें उलझने से अपने काम प्रभावित हो सकते हैं। आसपास के लोगों की भावनाओं का सम्मान करें और बोलते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। आज आप किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। माता-पिता के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
कर्क राशि – आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत का विचार कर सकते हैं, लेकिन अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और इसी कारण आप सही दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे। साझेदारी में काम शुरू करने का विचार भी बन सकता है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा बनाएगा। किसी काम में मदद की जरूरत पड़ेगी और वह समय पर मिल भी जाएगी।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था तो उसे पूरा करने के लिए आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। आप अपने शौक और पसंद की चीजों पर अच्छा खासा खर्च करेंगे।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़ी जो योजनाएँ लंबे समय से रुकी हुई थीं, वे फिर से शुरू हो सकती हैं और आपको खुशी देंगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके और बॉस के बीच संबंध बेहतर रहेंगे।







