Today Horoscope 20 March 2026 आज बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत और मिलेगा शानदार मौका, पढ़ें दैनिक अपना दैनिक राशिफल ।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपको थोड़ा संयम और समझदारी से चलने की सलाह देता है। किसी बात को लेकर आपकी माताजी आपसे नाराज़ हो सकती हैं, क्योंकि आप अपने मन की करने की कोशिश करेंगे, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। इसलिए परिवार के प्रति संवेदनशील रहें। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना ही बेहतर रहेगा। अपने जरूरी कागज़ात और दस्तावेज़ों को संभालकर रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही से अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए  रहने वाला है। आपकी ऊर्जा से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, क्योंकि परीक्षा का समय नजदीक है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपकी लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा स्पोर्ट मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती हैं और बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ कठिनाइयां तो आएंगी, लेकिन वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। शेयर मार्केट में आप सोच समझकर निवेश करें।  आपके अच्छे कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखे और किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आज आपके बॉस आपको  काम को लेकर कोई सुझाव दे सकते हैं, जो उन्हें खूब पसंद आएंगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 17 APRIL 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति हो सकती है बेहतर, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए टेंशनों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपके मुश्किलों को बढ़ाएंगी। आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से ज्यादा घमंड करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मामला आपको समस्या देगा, जिसके लिए कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 20 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है अच्छा अवसर, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल..

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 18 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को व्यापार में हो सकता है लाभ, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अपना राशिफल।

 

कुंभ राशि – आज का दिन प्रॉपर्टी के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप अपनी गहरी नजर बनाए रखें। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो उसे भी आप दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

 

मीन राशि –आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखें। नौकरी में आपको जो भी काम मिले, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और लापरवाही से बचें।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 21 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और अच्छे अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज आपके लिए खुशियों की बारिश लेकर आई है। धन का आगमन तेजी से होगा, लेकिन खर्च भी उसी रफ्तार से बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट…


    Spread the love

    Today Horoscope 20 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है अच्छा अवसर, जानें बाकी राशि वालों का क्या है हाल..

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे और…


    Spread the love