Today Horoscope 04 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें आज का राशिफल।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपको सिखाएगा कि असली ताकत संतुलन में होती है। काम में आपको सहयोग भी मिलेगा और दबाव भी। यानी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। व्यापार में खासकर लोहे या बिल्डिंग से जुड़े काम में बढ़िया लाभ दिख रहा है। लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर चलें। रिश्तों में गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

वृषभ राशि –आज का दिन आपको सुकून और खुशी देने आया है। घर में प्यार और तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिल सकता है। अगर कोई मनमुटाव था, तो आज उसे खत्म करने का सही समय है। ससुराल पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सम्मान बढ़ेगा।

 

मिथुन राशि-आज आपके लिए राहत भरा दिन है। पुराने अधूरे काम पूरे होने से मन हल्का महसूस करेगा। ऑफिस में साथियों का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन काम का दबाव थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर दिल खुश कर देगी। जीवनसाथी और बच्चों से प्यार और सहयोग मिलेगा। बस मां की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

 

कर्क राशि – आज आपका मन भक्ति और श्रद्धा में डूबा रहेगा, जैसे आत्मा को सच्चा सुकून मिल रहा हो। लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ उलझनें आपके मन को विचलित कर सकती हैं। पिताजी के साथ किसी बात पर टकराव होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको हल्का महसूस कराएगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 16 MaY 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए सफलता से भरा रहेगा, नई नौकरी के बनेंगे योग, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज मन थोड़ा उलझा-उलझा सा रहेगा और कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं, जिससे धैर्य की परीक्षा होगी। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरकर आपको गर्व महसूस कराएगी। कोई पुराना लेन-देन फिर से सिर उठा सकता है और तनाव बढ़ा सकता है। परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होने से खुशियों का माहौल बनेगा और पुराने विवाद भी खत्म हो सकते हैं।

 

और पढ़े  Today Horoscope 19 MaY 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें आज का राशिफल।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 17 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ जिससे अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज का दिन चुनौतियों के साथ सीख भी लेकर आएगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग आपको हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखेगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं और यह यात्रा आपके लिए अनुभवों से भरी होगी। कामों को समय पर पूरा करना जरूरी रहेगा।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए खास है। गुरु की कृपा आपके साथ है। काम में माहौल अनुकूल रहेगा और आपका सम्मान बढ़ेगा। दोस्त की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया काम शुरू करने के संकेत हैं। पुराना पैसा वापस आ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार से सुख मिलेगा और आप धार्मिक या पुण्य कार्यों में भी रुचि लेंगे।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 20 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ,पढ़ें आज का  दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन कभी खुशी तो कभी चिंता वाला एहसास दे सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर मन को थोड़ा उदास कर…


    Spread the love

    Today Horoscope 19 MaY 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर काम पूरे फोकस के साथ करें। बिजनेस की कोई अहम डील बीच में अटक सकती…


    Spread the love