Today Horoscope 03 MaY 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकते हैं बेहतर अवसर, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-आज किस्मत आपके साथ खड़ी है, बस आपको कदम बढ़ाना है। व्यापार में सफलता के संकेत साफ दिख रहे हैं और नौकरी वालों के लिए प्रमोशन की चर्चा हवा में है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। राजनीति से जुड़े हैं तो जनसमर्थन बढ़ेगा। एक बड़ा सपना नया घर अब हकीकत बनने की ओर है, बस पिता का आशीर्वाद और सलाह लेना मत भूलिए।

वृषभ राशि – आज सुकून आपके पास खुद चलकर आएगा। जो चिंता आपको अंदर ही अंदर खाए जा रही थी, वो खत्म होती नजर आएगी। ननिहाल पक्ष से धन लाभ आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। रुके हुए सरकारी काम भी अब गति पकड़ेंगे। बस ध्यान रखें। हर बात में बोलना जरूरी नहीं होता। समय और पैसे का सही इस्तेमाल ही आज की जीत है।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन यदि वे अपनी मेहनत जारी रखें तो जल्द ही अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आ सकते हैं, जिससे आपके संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही प्रॉपर्टी खरीदने का जो सपना आप लंबे समय से देख रहे थे, उसके पूरा होने के संकेत भी मिल सकते हैं।

 

कर्क राशि –आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी के साथ काम लेने की सलाह दे रहा है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अनावश्यक विवादों में डाल सकता है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। जीवनसाथी यदि काम या किसी निर्णय को लेकर आपको कोई सलाह दें, तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि गंभीरता से उस पर विचार करें। परिवार के साथ आप किसी मांगलिक या शुभ कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा।

और पढ़े  Today Horoscope 22 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ,मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, जानें आज का राशिफल।।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में नयापन आएगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको सामाजिक दायरे में रहकर ही काम करना होगा। आप अपने बिजनेस की योजना में कोई बदलाव न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी पूजा-पाठ में शामिल हो सकते हैं।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको आपके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका मन अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जाने को करेगा और आप उसमें पूरी मेहनत से जुटेंगे। जो सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 19 September 2026 आज इन 3 राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा, पूरे होंगे सभी अटके काम,जानें आज का दैनिक राशिफल।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि- आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और आप अपने कार्यों को आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। परिवार में चल रही किसी समस्या को बातचीत से सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है और उसके लिए आप लोन लेने का विचार भी कर सकते हैं। संतान से किया हुआ वादा निभाना जरूरी होगा, वरना वह नाराज हो सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 16 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मीन राशि –आज गुस्से पर काबू रखना ही आपकी सबसे बड़ी जीत है। वाणी में संयम रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन धैर्य जरूरी है। किसी भी जानकारी को बिना सोचे आगे बढ़ाना नुकसान कर सकता है। सरकारी काम में रुकावट आ सकती है। बच्चों से किया वादा जरूर निभाएं।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 22 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ,मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, जानें आज का राशिफल।।

      मेष राशि-आज प्रेम आपके रिश्ते में ऐसी मिठास घोलेगा, जिसका असर पूरे दिन महसूस होगा। साथी के साथ बिताया हर पल रिश्ते को और गहरा बनाएगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव…

    Today Horoscope 21 September 2026 आज इन राशि वालों का रुका हुआ धन वापस होगा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई महत्वपूर्ण समाचार…