Today Gold Silver Price- सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट, चांदी ₹3000 तक टूटी, सोना ₹430 सस्ता

Spread the love

सोने-चांदी की कीमत में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 2970 रुपये गिरकर 2.66 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 430 रुपये गिरकर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

वैश्विक बाजार में पिछले सत्र की मजबूती के बाद गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 0.48% फिसलकर 5,201 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में करीब 2% की गिरावट के साथ यह 89.5 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा।

कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव के कारण

कीमती धातुओं में यह नरमी ऐसे समय आई है जब निवेशक मुनाफावसूली के साथ-साथ वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिकी व्यापार नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने-चांदी को समर्थन मिला था, लेकिन ताजा सत्र में कीमतों में सीमित दबाव देखा गया।

दरअसल, अमेरिका ने ईरान के तेल और हथियार व्यापार से जुड़े 30 से अधिक संस्थानों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। जिनेवा में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्तावित वार्ता से पहले अमेरिका की सैन्य गतिविधियों में बढ़ोतरी और सख्त चेतावनियों ने बाजार में अनिश्चितता का माहौल बनाए रखा है।

इसके अलावा, अमेरिकी प्रशासन की टैरिफ नीति भी बाजार की धारणा को प्रभावित कर रही है। वैश्विक व्यापार साझेदारों के साथ तनाव के बीच अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने संकेत दिया है कि जहां जरूरी होगा वहां वैश्विक टैरिफ दर को 15% तक बढ़ाने के निर्देश दिए जा सकते हैं। इससे वैश्विक व्यापार और आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं, जो आमतौर पर सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों जैसे सोने को समर्थन देती हैं।

और पढ़े  Gold Silver Today: सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ता

दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 97.8 के नीचे फिसल गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली कमोडिटीज विदेशी निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत सस्ती हो गईं। कमजोर डॉलर आमतौर पर सोने-चांदी की मांग को बढ़ावा देता है, लेकिन फिलहाल बाजार में मिश्रित संकेतों के चलते कीमतों में सीमित गिरावट देखने को मिली है।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार Update: शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गी। 30 शेयरों वाला…


    Spread the love

    दहेज हत्या केस: SC में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ

    Spread the love

    Spread the loveदेश की सर्वोच्च अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी बात कही है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि समाज को दीमक की तरह…


    Spread the love