इस्राइली PM नेतन्याहू ने पहनी भारतीय पोशाक, हिंदी में दिया खास संदेश

 

स्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। गत 12 वर्षों के दौरान राजनीतिक रिश्तों से इतर दोनों निजी तौर पर भी काफी गर्मजोशी के साथ मुलाकात करते देखे गए हैं। नौ साल के बाद इस्राइल के दौरे पर गए पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान नेतन्याहू ने भारतीय पोशाक पहनकर अपने भारतीय समकक्ष को हैरान कर दिया।

 

 

पीएम मोदी और नेतन्याहू की मुलाकात बेहद खास
नेतन्याहू को बीबी निकनेम से भी पुकारा जाता है। उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुलाकात के खास लम्हे का एक वीडियो भी साझा किया है। खास बात ये है कि नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर हिंदी भाषा में खास संदेश भी लिखा है। नेतन्याहू के भारतीय पोशाक पहनने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसी ही एक अन्य तस्वीर दोनों के एक ही कार में बैठने की भी है। राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की कार वाली तस्वीरों को उनकी कार डिप्लोमेसी की तरह भी देखा जाता है।

 

 

नेतन्याहू ने इंस्टा पोस्ट में हिंदी भाषा में क्या लिखा?
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज से पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान भारतीय परिधान धारण किया। उन्होंने इसकी झलकियां साझा करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।’

 

 

यात्रा के दौरान दिखी ड्रेस डिप्लोमेसी 

इससे पहले स्वागत के दौरान एक हल्का-फुल्का पल भी चर्चा का विषय बन गया, जब नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पहनावे में लगे केसरिया पॉकेट स्क्वेयर की ओर इशारा करते हुए अपनी पत्नी की ड्रेस के रंग से उसकी तुलना की। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए तुरंत जवाब दिया, हां केसरिया, जिस पर दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक का माहौल बन गया। सारा नेतन्याहू ने भी बातचीत के दौरान भारत को अद्भुत देश बताते हुए दोबारा भारत आने की इच्छा जताई। वहीं, नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अद्भुत नेता कहा।

और पढ़े  बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…