तिहाड़ जेल – अस्पताल-स्कूल के बाद अब मिली तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी, अपनाया वही पुराना पैंतरा

तिहाड़ जेल – अस्पताल-स्कूल के बाद अब मिली तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी, अपनाया वही पुराना पैंतरा

स्कूलों-अस्पतालोँ और एयपोर्ट के बाद अब दिल्ली में तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले आज ही अस्पतालों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हर बार की तरह इस बार भी धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। अब तक इस तरह की धमकी स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट और उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को मिल चुकी है।

मंगलवार को इन अस्पतालों को मिली धमकी
दहशतगर्द ने दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा। दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हर बार की तरह यह धमकी भी फर्जी निकली।

और पढ़े  कल दिल्ली मेट्रो चलेगी आधी रात तक: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए समय में बदलाव, जानें किन दर्शकों को मिलेगा लाभ
  • Related Posts

    चलो दिल्ली- आज रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक का हल्लाबोल,ज्ञानेश कुमार को हटाने पर जोर

    रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटने वाले हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता…

    मौसम ए हाल:- चक्रवात अर्नब अब बेअसर,नवंबर में नहीं होगा सर्दी का अहसास, सामान्य से ऊपर रहेगा पारा

    चक्रवात अर्नब के कारण मूसलाधार बारिश की वजह से भले अभी तापमान में नरमी दिखाई दे रही है, लेकिन रविवार से शुरू हो रहे नवंबर माह में ऐसा नहीं रहने…