डीएचएफएल- भारत के सबसे बड़े बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी मामले में डीएचएफएल के पूर्व निदेशक धीरज वधावन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

डीएचएफएल- भारत के सबसे बड़े बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी मामले में डीएचएफएल के पूर्व निदेशक धीरज वधावन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

सीबीआई ने डीएचएफएल के पूर्व निदेशक धीरज वधावन को 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वधावन को सोमवार शाम मुंबई से हिरासत में लिया गया और उसे मंगलवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने उनके खिलाफ 2022 में पहले ही आरोपपत्र दायर कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि वधावन को एजेंसी ने यस बैंक भ्रष्टाचार मामले में पहले गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर थे।
सीबीआई ने 17 बैंकों के कंसोर्टियम से 34,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित डीएचएफएल मामला दर्ज किया था। इसे देश का सबसे बड़ा बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी का मामला माना जाता है।

और पढ़े  वारदात और गैंगवार: जिम ट्रेनर पर गोलियां बरसाने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल, खुल रही हैं रंजिश की कड़ियां
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    डूसू चुनाव: 13वें राउंड की गिनती पूरी,कांटे की टक्कर में एबीवीपी पीछे- एनएसयूआई ने बनाई बढ़त

    डूसू चुनाव परिणाम में 13 राउंड पूरे अध्यक्ष एबीवीपी: यश डबास – 14,919 एनएसयूआई : विजय शंकर मीना – 15,203 उपाध्यक्ष एबीवीपी: ईशू मौर्य  -10,127 एनएसयूआई: वीर चतरथ – 3168++201+177…