हल्द्वानी-  नो-एंट्री में टैंकर का प्रवेश रोकने में लापरवाही पर टीआई लाइन हाजिर

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में दोनहरिया के अंबिका विहार कॉलोनी गेट के सामने रविवार दोपहर नो-एंट्री में आए कैंटर ने बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे को कुचल दिया था। ट्रैफिक प्लान लागू करने में प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल को जांच सौंपी है। सात दिन के अंदर वह अपनी रिपोर्ट एसएसपी को देंगे। इसके बाद कुछ और यातायात कर्मियों पर गाज गिर सकती है।

 

पनचक्की से मुखानी चौराहे तक भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री है। पनचक्की चौराहे पर रविवार को होमगार्ड जवान खड़ा था लेकिन इसके बाद भी कैंटर मुखानी की तरफ मुड़ गया। दोनहरिया के निकट अंबिका विहार कॉलोनी गेट पर उसने स्कूटी सवार सुरेश चंद्र पांडे को कुचल दिया। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि हादसे के कारणों की समीक्षा में सामने आया कि ट्रैफिक प्लान को सही तरीके से लागू करने में टीआई विफल रहे। नो-एंट्री में भारी वाहनों का जाना विफलता है। प्राथमिक जांच के आधार पर टीआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी सिटी अपनी जांच रिपोर्ट देंगे। यदि और दोषी सामने आए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

जवाबदेही कइयों की…, गाज सिर्फ टीआई पर

जिस जगह हादसा हुआ वहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। दो माह से यह स्थिति है। हादसे के लिए यूयूएसडीए की लापरवाही जितना जिम्मेदार है, उतना ही पुलिस, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम भी है। इसके बावजूद पहली गाज सिर्फ टीआई पर गिरी। इन विभागों के जिम्मेदारों पर आखिरकार कार्रवाई होगी।

वनवे हटाकर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू

और पढ़े  देहरादून- सरकार ने दायित्व दे दिए, अब BJP बढ़ाएगी जिम्मेदारी, योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे

 

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने दोनहरिया हादसे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने घटना स्थल के साथ ही पनचक्की चौराहे से मुखानी तक की सड़क का जायजा लिया। उन्होंने यहां सोमवार से लागू होने वाली वनवे व्यवस्था को तुरंत निरस्त कर दिया। उनका कहना था कि यह मार्ग दो पहिया और छोटे चार पहिया वाहनों के लिए है। वन-वे लागू करने से स्थानीय लोगों को परेशानी होगी। इस वजह से इस व्यवस्था को हटाया गया है। अब इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बैन रहेगा।

सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस गड्ढों की देगी सूचना

सभी थाना की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के सड़कों के गड्ढों की जानकारी एकत्रित करेगी। इसके अलावा सभी प्रमुख मार्गों और नो-एंट्री वाले मार्ग की जानकारी भी लेगी। हादसे के बाद शहर में ट्रैफिक, सीपीयू, थाना पुलिस से मिली रिपोर्ट के बाद एसओपी बनाई जाएगी। इसी एसओपी के आधार पर नए सिरे से ट्रैफिक प्लान बनेगा। यदि कहीं गड्ढे के आसपास मलवा सड़क पर मिला तो कार्यदायी संस्था से जवाब तलब भी करेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love