देहरादून- सरकार ने दायित्व दे दिए, अब BJP बढ़ाएगी जिम्मेदारी, योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे

सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने से जिन 82 नेताओं को दायित्व सौंपे हैं, भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देगी। सरकार और संगठन को साथ लेकर अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा इनका बड़ा इस्तेमाल करने वाली है। इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।

धामी सरकार के दायित्वों के बंटवारे के बाद अब भले ही चुनाव में कम समय बचा हो लेकिन दायित्वधारियों का चयन सरकार और संगठन ने खास योजना के तहत किया है। ये भाजपा की माइक्रो इंजीनियरिंग है। इसके तहत भाजपा ने जमीनी स्तर से ऐसे नेताओं का चयन किया, जिनकी अपने क्षेत्र में खास पकड़ और पहचान है। इनमें कुछ नेता ऐसे भी हैं जो पिछले दिनों दूसरे दलों से भाजपा में आए और संगठन ने उन्हें महत्व दिया।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा दो स्तर के सर्वेक्षण करा चुकी है। चुनावी मैदान में पूरी तैयारी से उतरने के लिए पार्टी किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहती। लिहाजा, दायित्वधारियों के चयन में उन क्षेत्रों को भी फोकस में लिया गया, जहां संगठन खुद को थोड़ा कमतर महसूस कर रहा था। साफ है कि जहां कमजोर होंगे, वहां ये दायित्वधारी सरकार और संगठन के सच्चे सिपाही बनकर खड़े होंगे।

पहले जनता के बीच पहुंचो, फिर मिलेगा चुनाव का टास्क

भाजपा संगठन ने साफ कर दिया है कि सभी दायित्वधारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं का लाभ व खूबियां लेकर जनता के पास पहुंचें। जितना अधिक हो सके, उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इसके बाद संगठन ने इनका चुनावी टास्क तैयार किया है जो कि जल्द ही बताया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: हाईटेक सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, 2 गिरफ्तार

 

निश्चित तौर पर सभी दायित्वधारी सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम करेंगे। जनता तक जितना लाभ पहुंचाएंगे, उससे पार्टी को उतनी ही मजबूती मिलेगी। विधानसभा चुनाव के लिए इनका टास्क निर्धारित किया जा रहा है। -कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…