देहरादून- जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया, पाकिस्तान कनेक्शन का संदेह

Spread the love

देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से परसिर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल जिला जज कार्यालय को मिला है। खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। परिसर खाली करा दिया गया है।

बुधवार को दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल से मिली इसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है। खबर फैसते ही यहां लोगों में अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। पुलिस टीम यहां जांच में जुटी है। बता दें, प्रदेश के कई जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि जांच पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। 

बम की धमकी से सभी जगह अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। अलर्ट हुईं पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने सघन जांच-पड़ताल की लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। इसे असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सभी मामलों की जांच शुरू कर रही है। सोमवार को उत्तरकाशी और नैनीताल न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद आज दून न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

और पढ़े  उत्तराखंड Weather: जमकर बरसे मेघ, 8 डिग्री गिरा पारा, आज भी कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love