आपके शहर हल्द्वानी का ये चेहरा अब आएगा डीडी न्यूज पर नज़र

आपके शहर हल्द्वानी का ये चेहरा अब आएगा डीडी न्यूज पर नज़र

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की छात्रा वैशाली शर्मा प्रतिष्ठित न्यूज चैनल डीडी न्यूज पर नज़र आयेंगी। वैशाली ने डीडी न्यूज बतौर कंटेंट राइटर और एंकर ज्वाइन किया है।

कमलवागांजा निवासी सरकारी स्कूल में शिक्षक दंपति श्री राजेश कुमार शर्मा और श्रीमती पुष्पा शर्मा की बेटी वैशाली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई व्हाइट हॉल स्कूल से की जिसके बाद ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी से 2020- 2023 बैच में उन्होंने मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

कोर्स पूरा होते ही सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज नामक कंपनी में उनका चयन हुआ जिसके जरिए उन्हें डीडी न्यूज में काम करने का मौका मिला। वैशाली की इस सफलता से ग्राफिक एरा परिवार में हर्ष का माहौल है।

इस मौके पर परिसर निदेशक डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट ने कहा, ” यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। वैशाली की ये उपलब्धि उसके समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ साथ यूनिवर्सिटी में हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली शिक्षा के उच्च मानकों को भी दर्शाती है।”<strong>आपके शहर हल्द्वानी का ये चेहरा अब आएगा डीडी न्यूज पर नज़र</strong>

वहीं मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट उत्कर्ष मिश्रा ने आश्वासन दिया कि वह छात्रों को उनके सपनों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित और समर्थन करना जारी रखेंगे। साथ ही कहा, “प्रतिभा और उत्कृष्टता को पोषित करने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है, और हमारा लक्ष्य अपने छात्रों के लिए वैश्विक मंच पर चमकने के लिए ऐसे और अधिक अवसर प्रदान करना है।”

और पढ़े  जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…