हल्दूचौड़:- पुलिस ने दबोचा शराब तस्कर,56 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार।।

हल्दूचौड़:- पुलिस ने दबोचा शराब तस्कर,56 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार।।

चौकी पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद में नशे व अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीपक सिंह उर्फ छुन्ना पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी बमेठा बंगर खीमा हल्दूचौड लालकुआ C/O नवीन भट्ट की दुकान जयपुर बीसा लालकुआ उम्र 40 वर्ष को 56 पव्वे अवैध देशी शराब मसालेदार के साथ गिरफ्तार किया । जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लालकुआँ पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह उ0नि0 वन्दना चौहान का0 ना0पु0 अनील शर्मा
का0 ना0पु0 मनीष कुमार आदि शामिल रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…