लालकुआं: शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार.

लालकुआं: शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार.

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर नशा मुक्त जागरूकता अभियान जोरों शोरों से चल रहा है जिसके तहत लालकुआं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिन्दूखत्ता चौकी क्षेत्र के रावतनगर द्वितीय में छापेमारी कर एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश करने कि कार्रवाई की जा रही है।
इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिन्दूखत्ता चौकी क्षेत्र के रावतनगर द्वितीय स्थित एक घर पर चोरी छिपे शराब की बिक्री हो रही है जिसके बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की तो घर पर मौजूद एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख भागने लगा जिसे मौजूद पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया पुछताछ मेंं आरोपी ने अपना नाम नारायण सिंह रौतेला पुत्र स्व.महेन्द्र सिंह रोतेला निवासी रावतनगर द्वितीय थाना लालकुआं का बताया जिसपर पुलिस द्वारा उक्त घर की जांच कि गई तो उसके पास से 8 बोतल मैकडॉवेल रम, 7 बोतल मैकडॉवेल व्हिस्की,40 अध्धे मैकडॉवेल व्हिस्की,40 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की शराब बरामद हुई साथ पुलिस को उक्त व्यक्ति के पास से 1220 नगदी भी मिली है वही पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।वहीं पुलिस टीम मे कांस्टेबल कमल बिष्ट ,चन्द्रशेखर मल्होत्रा,आनंदपुरी, तथा महिला कस्टेंबल माया बिष्ट मौजूद रही।<strong>लालकुआं: शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार.</strong>6ub6
इधर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कि कार्रवाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबार किसी भी कीमfतd .परa बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

और पढ़े  देहरादून: राजधानी की एटीएस कॉलोनी में व्यक्ति ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…