दिल दहला देगी ये तस्वीरें: कार ने महिला और पुरुष को उड़ाया, चार फुट उछलकर नीचे गिरे, पुलिस बोली- जानकारी नहीं

Spread the love

रियाणा के बल्लभगढ़ स्थित विष्णु कॉलोनी में कार ने शुक्रवार रात गली में टहल रही एक महिला और एक व्यक्ति को तेज पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

Car hits a man and a woman in Ballabhgarh

घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

जमीन से चार फुट ऊपर उछलकर गिरे दोनों
शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे विष्णु कॉलोनी की गली में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी तेज रफ्तार से एक सफेद रंग की कार आई और महिला और एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों जमीन से चार फीट ऊपर उछलने के बाद सड़क पर दूर जाकर गिरे। 

Car hits a man and a woman in Ballabhgarh
दोनों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
महिला का नाम रुचि और युवक का नाम विजय बताया जा रहा है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद कार चालक तेज गति से वाहन को मौके से लेकर भाग गया।
Car hits a man and a woman in Ballabhgarh
पुलिस को नहीं इसकी जानकारी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी उनको इस घटना की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर किया हमला, 1 भारतीय की मौत, पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनाव
  • Related Posts

    ईरान ने 24 घंटों में अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गिराए,पायलट लापता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के साथ करीब पांच सप्ताह से चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में ईरान द्वारा दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…


    Spread the love

    मतदान का नया अंदाज: युवा वोटरों के लिए मुफ्त Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा, चुनाव आयोग की पहल

    Spread the love

    Spread the love   केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने अनोखी पहल की है। मुफ्त…


    Spread the love