उत्तराखंड- PM 14 अप्रैल को आ सकते हैं उत्तराखंड, कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

 

प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश सरकार प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री देहरादून में दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री का पहले चार अप्रैल को उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित था लेकिन कुछ राज्यों में चुनावी व्यस्तता के कारण यह टल गया था। अब प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं, हालांकि पीएमओ से प्रस्तावित दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के अलावा टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना व बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री जल्द उत्तराखंड आएंगे, उनके दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: 5अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…