अभी कुछ दिन और रहेगी उड़ानों के परिचालन में समस्या’, इंडिगो ने DGCA को बताया, सैकड़ों उड़ानें रद्द

Spread the love

 

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों भारी परिचालन संकट से गुजर रही है। पिछले कुछ दिनों से उड़ान रद्द होने और देरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मामले की समीक्षा की है और एयरलाइन को सुधार के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो ने गुरुवार को 550 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं और कई हवाई अड्डों पर सेवाएं विलंबित रहीं, क्योंकि परिचालन संबंधी व्यवधान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा, जिससे सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।

 

इंडिगो में रद्द उड़ानों में तेज बढ़ोतरी
डीजीसीए के अनुसार, इंडिगो में उड़ान रद्द होने की संख्या अब 170 से 200 प्रतिदिन पहुंच गई है, जो सामान्य स्थिति से कई गुना अधिक है। डीजीसीए ने कहा कि वे इस पूरे मामले पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और टिकट किराए पर भी निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई एयरलाइन इसका गलत फायदा न उठा सके।

 

 

गलत अनुमान और योजना की गलती- इंडिगो
डीजीसीए को भेजे गए जवाब में इंडिगो ने स्वीकार किया है कि उड़ानें रद्द होने की वजह नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम नॉर्म्स लागू करते समय गलती, योजना और क्रू उपलब्धता का गलत अनुमान बताया गया है। एयरलाइन ने कहा कि यह स्थिति अस्थायी है और सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

स्थिति कब तक सुधरेगी?
इंडिगो के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक और उड़ानें रद्द की जाएंगी ताकि शेड्यूल स्थिर किया जा सके। 8 दिसंबर से कंपनी उड़ानों की संख्या कम करेगी, ताकि संचालन सामान्य हो सके। पूरी तरह से व्यवस्थित संचालन 10 फरवरी 2026 तक बहाल करने का दावा किया गया है।

और पढ़े  2027 डिजिटल होगी जनगणना- मोबाइल और जियो-टैगिंग से होगा डेटा संग्रह, पहली बार जाति गणना भी शामिल

हैदराबाद में हंगामा- यात्रियों ने लगाए नारे
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार और गुरुवार को हालात बेहद खराब रहे। इस वजह से 37 उड़ानें रद्द हुईं, कई यात्री रातभर फंसे रहे, कोई उचित सूचना या व्यवस्था नहीं की गई। इस दौरान कुछ यात्री गुस्से में एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए, ‘इंडिगो बंद करो… इंडिगो मुर्दाबाद’ कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 12 घंटे से अधिक इंतजार कराया गया, होटल या व्यवस्था नहीं दी गई, हर घंटे कहा गया- ‘क्रू आने वाला है।’

गोवा में भी अफरा-तफरी: 11 उड़ानें रद्द, 25 में देरी
गोवा के दाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी स्थिति सामान्य नहीं रही। इसमें 11 उड़ानें रद्द हुईं और 25 घंटों की देरी से चलीं, इससे चलते यात्री एयरलाइन से निराश और परेशान नजर आए।सरकार की चेतावनी और उम्मीद
इंडिगो के हालात पर समीक्षा बैठक नागरिक उड्डयन मंत्री की अध्यक्षता में भी की गई है। मंत्री ने, हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) को निर्देश दिया कि सभी एयरपोर्ट यात्रियों को मदद और जानकारी दें। वहीं डीजीसीए को टिकट किराए पर सख्ती से नजर रखने को कहा है, ताकि संकट के बहाने किराया न बढ़ाया जाए। सरकार और डीजीसीए की सख्त निगरानी के बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होगी। लेकिन अभी के लिए यात्रियों को उड़ान की स्थिति जांचकर ही हवाई अड्डे पहुंचने की सलाह दी गई है।

इंडिगो को नागरिक उड्डयन मंत्री का निर्देश
नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इंडिगो को संभावित उड़ान रद्द होने की सूचना यात्रियों को पहले से देने का निर्देश दिया है। वहीं उड़ानों में व्यवधान के बीच, मंत्री नायडू ने इंडिगो की तरफ से नए उड़ान शुल्क मानदंडों के कार्यान्वयन के तरीके पर नाराजगी व्यक्त की। नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने इंडिगो से कहा कि परिचालन को तत्काल सामान्य किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि मौजूदा स्थिति के कारण हवाई किराए में वृद्धि न हो।

और पढ़े  AI Summit: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को जमानत मिली, रिमांड बढ़ाने की वजह साफ नहीं कर पाई पुलिस

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी का यूट्यूब पर बजा डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा, ट्रंप से सात गुना ज्यादा फोलोअर्स

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व…


    Spread the love

    2026 चंद्र ग्रहण: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू, दिल्ली में मंदिरों के कपाट बंद, इस समय होंगे दर्शन

    Spread the love

    Spread the love     साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका…


    Spread the love