कोतवाली के माल खाने में गोली चलने की आवाज से मचा हड़कंप।

अयोध्या कोतवाली के माल खाने में गोली चलने की आवाज जैसे सुनाई पड़ी तो परिसर के अन्दर हड़कंप मच गया।बता दें कि मामला ऐसा हुआ जब अयोध्या कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल का तबादला हो गया था और नए हेड कांस्टेबल अपना चार्ज ले रहे थे।माल खाने में चार्ज लेने के दौरान 9 एमएम की पिस्टल जोकि लोडेड थी लापरवाही से फायर हो गई।गनीमत इतनी रही कि पिस्टल की नली जमीन की तरफ थी। गोली फर्श से टकराई और टुकड़े टुकड़े होते हुए एक होमगार्ड और अयोध्या कोतवाली में किसी काम से आए एक वकील के पैर में लग गई। माना जा रहा है फर्श के टुकड़े भी दोनों के पैर में लगे हैं।आनन-फानन में दोनों को श्री राम अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी प्रशांत वर्मा ने दोनों का हाल-चाल लिया और लापरवाह हेड कांस्टेबल रमापति राम को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि चार्ज हैंड ओवर के दौरान यह हादसा हुआ।वही पिस्टल को चेक करते समय पहले पिस्टल की चेंबर को चेक करना चाहिए था।फिलहाल इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।

और पढ़े  अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…