राज्य के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं’, रैली में CM विजय ने बताई काला-सफेद सूट पहनने की वजह

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली में आयोजित जनसभा में अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति में अब मुकाबला सिर्फ टीवीके और डीएमके के बीच है। रैली के दौरान विजय ने अपने पहनावे को लेकर उठ रहे सवालों पर भी जवाब दिया और पूछा कि आखिर वह सूट क्यों नहीं पहन सकते। विजय ने यह भी कहा कि जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पहला सेवक बनाया है और वह लोगों के लिए काम करने आए हैं।

तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में विजय ने कहा कि कुछ लोग उनके कपड़ों और सूट पहनने पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, विजय ने मंच से यह भी कहा कि वह जनता के बीच रहकर काम करेंगे और विरोधियों के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। उनके इस बयान पर सभा में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की।

 

क्या विजय ने डीएमके और टीवीके के बीच सीधी लड़ाई का दावा किया?
रैली में विजय ने साफ कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में अब सिर्फ दो दलों के बीच मुकाबला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से मैं फिर कहता हूं कि मुकाबला सिर्फ डीएमके और टीवीके के बीच है। बीच में किसी और के लिए कोई जगह नहीं है। विजय ने दावा किया कि डीएमके लगातार उनकी पार्टी का विरोध कर रही है, लेकिन इससे टीवीके को ही फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और अब लोग नई राजनीति को समर्थन दे रहे हैं।

क्या विजय ने खुद की तुलना एमजीआर से करने से इनकार किया?
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि लोगों ने उनकी पार्टी को पहले चुनाव में बड़ा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने यह तक कहा कि दिवंगत नेता एमजीआर को भी पहले चुनाव में इतना वोट शेयर नहीं मिला था। हालांकि विजय ने साफ किया कि वह खुद की तुलना एमजीआर से नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आहे कहा कि एमजीआर सिर्फ एमजीआर हैं। मैं आपका विजय हूं, जो एमजीआर, अन्ना और पेरियार के रास्ते पर चलकर काम करने आया है।

और पढ़े  निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार

विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभाले अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, लेकिन जो लोग छह महीने तक चुप रहने की बात कर रहे थे, वे छह दिन भी शांत नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि जनता ने उन लोगों को नकार दिया जो वर्षों से बारी-बारी से लोगों को धोखा दे रहे थे। विजय ने कहा कि जनता ने उन्हें अपना भाई मानकर सत्ता दी है और वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

रैली में विजय ने तिरुचिरापल्ली के लोगों को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार उन्हें पेरंबूर का विधायक कहा जाता है, लेकिन तिरुचिरापल्ली के लोग भी उनके दिल के बेहद करीब हैं। उन्होंने तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले सभी चुनावों में उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिलता रहेगा।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…